✍️मृत्युंजय विशारद

🟥देवरिया
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जनपद में स्वच्छता अभियान चलाया।
इसी के तहत सदर सांसद डा.रमापतिराम त्रिपाठी ने देवरिया नगर के न्यू कालोनी में कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का मूल अंग है।प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान के बाद स्वच्छता अभियान आज देश मे जनांदोलन बन चुका है।स्वच्छता जीवन के लिए संजीवनी के समान है।
सदर सांसद ने उपस्थित लोगों को अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखने की शपथ दिलाई।
सांसद प्रतिनिधि पूर्व विधायक रविन्द्र प्रताप मल्ल,नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय,अजय उपाध्याय,अम्बिकेश पाण्डेय,अनिल गुप्ता,विजय पटेल,डॉ.राधेश्याम शुक्ला,एडवोकेट अमित कुमार दूबे,हंसनाथ यादव,गंगा शरण पाण्डेय,कृष्ण कुमार उपाध्याय,विष्णु अग्रवाल,अरुण मिश्र,पुनीत सिंह अमेठिया,ओम तिवारी,संतोष शाहिल आदि रहे।
नपाध्यक्ष अलका सिंह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रामगुलाम टोला में स्वच्छता अभियान में भाग लिया।इस दौरान उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से स्वच्छता अभियान का उद्देश्य सफल होता दिखाई दे रहा है। स्वच्छता अभियान का उद्देश्य कार्यबल को इस महान मिशन में भाग लेने के लिए प्रेरित करना और यह सुनिश्चित करना है कि वे कार्यस्थल को साफ रखने की जिम्मेदारी लें।
इस दौरान मुन्ना राय,बंटी जायसवाल,पवन जायसवाल,पप्पू वर्मा,संतोष वर्मा,अंकित वर्मा आदि रहे।