✍️विनय कुमार गुप्ता

🟥देवरिया
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, सांसद देवरिया डॉ.रमापति राम त्रिपाठी का सदर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला, गाजे-बाजे के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया। सांसद त्रिपाठी दिल्ली से वैशाली एक्सप्रेस से 10:25 पर रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पहुंचे। ट्रेन रुकते ही नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय के नेतृत्व में मण्डल कार्यकर्ताओं ने मोदी, योगी और रमापति राम त्रिपाठी जिन्दाबाद के नारे लगाने शुरू किए, फूल माला बुके से अपने नेता का जोरदार स्वागत किया। साथ ही फोरलेन देवरिया बाईपास को पास कराने 2087.54 करोड़ रुपए की स्वीकृति कराने के लिए बधाई दिया। फोरलेन देवरिया बाईपास स्वीकृत होने से कार्यकर्ताओं में बहुत ही हर्ष बना हुआ है।
स्वागत करने वालों में सांसद प्रतिनिधि पूर्व विधायक रविन्द्र प्रताप मल्ल, नीरज शाही, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्र, अजय शाही, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र मल्ल, मीडिया प्रभारी सत्येन्द्र मणि त्रिपाठी, डा.राधेश्याम शुक्ल, पूर्व सभासद राकेश शुक्ल, ओमप्रकाश मौर्य, अजय सिंह, अमित सिंह, भुवनेश्वर मिश्रा, मनीष सहाय, सर्वेश नाथ त्रिपाठी, प्रवीण निखर, वेद मिश्र, डा.गंगा शरण पाण्डेय, पूर्व प्रत्याशी एमएलएसी सुनील सिंह, अजय उपाध्याय, प्रेम अग्रवाल, कृष्ण नाथ राय, सत्यप्रकाश पाण्डेय, प्रमोद सिंह, राजन सोनकर, तेजबहादुर पाल, राहुल कुमार, राजेन्द्र विक्रम सिंह, पूर्वांचल तिवारी, नगर महामंत्री दुर्गेश नाथ त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, गोविन्द मणि, गिरजेश मिश्रा, सभासद अजय सिंह, अश्वनी मणि बजरंगी, मधुसूदन सोनी, अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष एजाज अहमद, असलम, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण प्रताप मल्ल, जयदीप त्रिपाठी, रत्नाकर सिंह, गुंजन शुक्ल, रिंकू पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष नागेश पति त्रिपाठी, संजय राव, रोहित राय, रविन्द्र राव, हंसनाथ यादव, शैलेन्द्र सिंह टुन्नू, धनवंत सिंह, अखिलेश मिश्र, हंसनाथ यादव, अक्षयबर मणि, पिंटू उपाध्याय, अरुण दुबे, कमलेश सिंह, अजय सिंह, राहुल सिंह, नीरज बाजपेई आदि उपस्थित रहे।