🟣इन्हौना,अमेठी

 

🟠केन्द्रीय मंत्री एवं अमेठी सांसद स्मृति जुबिन ईरानी की प्रेरणा से उत्थान सेवा संस्थान द्वारा शुक्रवार को इन्हौना न्यायपंचायत तथा चिलौली न्यायपंचायत तथा नौ ग्रामसभाओं में आठ सौ जरूरत मंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबलों का वितरण किया गया। कंबल पाकर जरूरतमंद लोग काफी खुश नजर आए और अमेठी

सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर सुधांशु शर्मा उत्थान सेवा संस्थान कोआर्डिनेटर व लोकसभा प्रभारी अमेठी,
मंडल महामंत्री सुनील पासी, ग्राम प्रधान सराय माधव अश्वनी सिंह (उर्फ़ रिंकू सिंह), गौरव श्रीवास्तव प्रधान भाजपा नेता, जिला

पंचायत सदस्य कौशलेंद्र सिंह उर्फ बंटी सिंह , दीपचंद्र पाण्डे, भाजपा नेता बच्चू लाल यादव, भाजपा नेता शिरीष गुप्ता बेनीगंज,सुरेंद्र सिंह आजादपुर, तेजनारायण मिश्रा, भाजपा नेता घनश्याम सिंह ग्राम सभा सढ़िया, राममिलन बाजपेई आदि लोग उपस्थित रहे।