✍️मृत्युंजय विशारद की रिपोर्ट

🟥देवरिया
23 साल की उम्र में फांसी पर चढ़ जाने वाले एक नौजवान ने आजादी की ऐसी अलख जगाई, जिसने अंग्रेजी हुकूमत के आसमान में भी सुराख कर दिया।आज हम उस नौजवान भगत सिंह की 115 वीं जयन्ती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते है। भगत सिंह और उनके साथी सुखदेव और राजगुरु की शहादत से हर देशवासी स्‍वाधीनता के लिए छटपटाने लगा था।
उक्त बातें सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने न्यू कालोनी चौराहा स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर भाजपा देवरिया नगर मण्डल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में माल्यार्पण करने के बाद उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा।
उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिये उनकी शहादत ने सैकड़ों लोगों को स्वतंत्रता आंदोलन का कारण बनने के लिए प्रेरित किया।
मोदी सरकार ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद ए आजम भगत सिंह कर नेक काम किया है।
नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि भगत सिंह देश-विदेश के युवाओं के आदर्श हैं। सम्पूर्ण देश को उनका साहस प्रेरित करता रहेगा।
अम्बिकेश पाण्डेय,गोविन्द मणि,दिनेश गुप्ता,दुर्गेशनाथ त्रिपाठी,अनिल गुप्ता,अतुल पासवान,एडवोकेट अमित कुमार दूबे,राजन शर्मा,पुनीत सिंह,ओम तिवारी,राजू शाही,संतोष शाहिल,विकास दूबे,दिलीप सिंह,जयदीपमणि,प्रवीण,आशीषआदि रहे।