🛑अमरोहा
ढक्का- चौधरी इकबाल मेमोरियल इण्टर कॉलेज ढक्का मे 31 अक्टूबर मंगलवार को लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मे मनाया गया |
समस्त स्टाफ ने महान विभूति सरदार पटेल के फोटो पर पुष्पार्पित करके श्रद्घांजलि दी और महापुरुष के जीवन व उनके योगदान पर अपने अपने विचार व्यक्त किये |

इंग्लिश लेक्चरर अम्मार हैदर रिजवी ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी,भारत के प्रथम गृह मंत्री व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म दिवस सम्पूर्ण भारत में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मे मनाया जाता है क्योंकि इन्होंने भारतवासियों को जोड़ने का काम किया | सबको एकता का संदेश दिया इस वजह से सरदार पटेल को अखण्ड भारत का निर्माता भी कहा जाता है |

प्रधानाचार्य मुजम्मिल हुसैन रिजवी ने कहा कि सरदार पटेल को लौह पुरूष व भारत का बिस्मार्क भी कहा जाता है | पटेल अपनी वकालत की पढ़ाई करने के लिए इंगलैंड गए थे और वहाँ से बड़े वकील बनकर भारत लौटे | वल्लभभाई पटेल का देश को आजाद कराने मे महत्वपूर्ण योगदान रहा जिसे कभी भुलाया नही जा सकता |

इस अवसर पर सिराजुद्दीन, मुहम्मद अफजल, इल्यास, अरविंद कुमार, सतेंद्र, शाइस्ता, दरख्शा, ज़रफिशा, अतूफ़ा रिज़वान, रोशन आरा, इफरा, समरीन, शबीना, अंजुम, समर जहाँ, सोबिया, फात्मा आदि मौजूद रहे |

✍️संवाददाता जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश