✍️वीरेंद्र सिंह

🛑तिलोई -अमेठी। सम्पूर्ण भारत देश से लेकर सम्पूर्ण विश्व में भगवान श्री राम चन्द्र की जय-जयकार गुंजायमान हो रहा है। अयोध्या धाम से पूजित अक्षत व भगवान श्रीराम की प्रतिमा का वितरण सांगीपुर, तिलोई-अमेठी में धीरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष,सन्त बख्श सिंह –

पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष,अमर बहादुर सिंह,घन श्याम सिंह, रमेश प्रताप सिंह,राम लखन सिंह,रामेन्द्र सिंह,शिव शंकर सिंह,वीरेन्द्र प्रताप सिंह,जितेन्द्र प्रताप सिंह,सन्दीप सिंह- प्रधानाचार्य, शैलेन्द्र प्रताप सिंह,सिद्धार्थ सिंह,ददन सिंह- बी डी सी, राहुल सिंह,दीपक सिंह,राम सिंह,गया बख्श सिंह,अप्पू सिंह,आलोक सिंह, उत्कर्ष सिंह,प्रदीप वर्मा, प्रतीत मौर्य, रामदेव मौर्य,राम राज मौर्य , विजय बहादुर वर्मा,

सहित सैकड़ों ग्राम वासियों ने मिलकर गांव में घूम – घूम कर वितरित किया।सर्व प्रथम राजेन्द्र बहादुर सिंह, पूर्व प्राचार्य एवं जिला पंचायत सदस्य के घर पहुंचकर,विद्या सिंह को पूजित अक्षत व भगवान श्रीराम की प्रतिमा देकर सिद्धार्थ सिंह, राहुल सिंह व दीपक सिंह ने वितरण का शुभारंभ किया।इस अवसर पर राजेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया त्रेता युग में भगवान श्री राम चन्द्र जी का प्राकट्य राजा दशरथ के घर में

कौशिल्या माता की गोद में राम नवमी तिथि को हुआ था,14 वर्ष वनवास के समय जगत जननी मां सीता के अपहरण कर्ता रावण सहित सभी राक्षसों व दानवों को मारकर को मारकर अयोध्या लौटे थे,तब से उसी दिन प्रतिवर्ष दीपावली मनायी जाती है।मुगल कालीन नवाबों ने भगवान श्रीराम के मन्दिर को तहस – नहस कर विवादित कर दिया था, 500 सालों के संघर्ष व लाखों राम भक्तों की कुर्बानी के पश्चात सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के पश्चात यशस्वी

प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी व यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी ने सम्पूर्ण भारत देश के नागरिक से समर्पण निधि का‌ संकलन कराकर विश्व प्रसिद्ध भगवान श्रीराम का मन्दिर बनाया जा रहा, जिसमें प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आगामी 22 जनवरी 2024 को सम्पन्न होगा।इस दिन दीपावली का पर्व मनाते हुए पूजन अर्चन किया जायेगा,हम‌ सब परम सौभाग्यशाली हैं कि हम सभी लोग भगवान श्रीराम को अयोध्या धाम

प्रतिस्थापित होते हुए अपनी आंखों से देख रहे हैं।इस अवसर पर गायत्री सिंह,कंचन सिंह,ऊषा सिंह, मिथिलेश सिंह, शशि कुमारी सिंह,रन्जू सिंह,रिंकी सिंह, स्निग्धा सिंह, शालिनी सिंह,आयुषी सिंह, अवंतिका सिंह,श्रद्धा सिंह, प्राची सिंह, आराध्या सिंह, स्वास्तिका सिंह,अविरल सिंह व अथर्व सिंह उपस्थित रहे।