संतकबीरनगर:-प्रख्यात विचारक, चिन्तक भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की 105 जयन्ती को धूम धाम से मनाने हेतु भाजपा तामेश्वरनाथ मण्डल के भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं समर्थकों शुभ चिन्तकों की एक बैठक हुई जिदकी अध्यक्षता भान मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र शुक्ल ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश मिश्र ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, उनके व्यक्तित्व एवं कृत्तिव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना समाज के अन्तिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना था। वे साम्यवाद और पूँजीवाद के विचारधारा के बीच सर्व समावेशी समन्वय वादी मार्ग अपनाते हुए एकात्मक मानव दर्शन की विचारधारा दिया।

भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश मिश्र ने कहा कि एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय ने गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं, वंचित और शोषित वर्ग के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान का सपना देखा था। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी इसे ही साकार रूप देने में जुटे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, गरीबों के घर में मुफ्त बिजली कनेक्शन, गरीब को अनाज जैसे काम इसका प्रमाण हैं।बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा के व्यक्ति थे जिसके लिए उनके द्वारा बताये गए विचार आज हमारे लिए प्रेरणादायक सिद्ध होते है उनके विचार आज भी प्रासंगिक है। बैठक में प्रभुनाथ ओझा नरेन्द्र सिंह मोतीलाल गुप्त नागेन्द्र भारती रामवृक्ष अग्रहरी रंगीलाल मधुसूदन ओझा शैलेश सिंह सहित भाजपा के मण्डल पदाधिकारी सेक्टर प्रभारी बुथ अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।