देवरिया
समाजवादी पार्टी द्वारा महिला सशक्तिकरण और महिला संबाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

🔴शनिवार के दिन भटनी नगर में स्थित बहादुर यादव कालेज में समाजवादी पार्टी द्वारा महिला सशक्तिकरण व महिला संवाद का विशाल कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस महिला सशक्तिकरण व महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान व उनके अधिकार की बात की गई। बहादुर यादव कालेज में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में समाजवादी पार्टी महिला संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह रहीं व विशिष्ट अथिति के रूप में सपा की जुझारू नेत्री काजल निषाद उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम में सपा वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए महिलाओं के अधिकार व उनके सम्मान की बात की। बताते चलें कि इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता सत्येंद्र गुप्ता अपने गायकी के माध्यम से पूर्व महिला विधायक गजाला लारी की लोकप्रियता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में कंबल वितरण भी कराया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख रनिया देवी,जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव पत्नी कालेज प्रबंधक अजय यादव,सपा नेत्री वंदना पासवान के अलावा शुभम वर्मा, नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्त उर्फ मुन्ना ,रणवीर यादव,दुर्गेश यादव,अमन यादव,राहुल
यादव,लालबिहारी प्रजापति, अमित वर्मा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य धर्मदेव यादव,सपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाशंकर यादव जैनुल अख्तर नितेश यादव विनोद यादव उपस्थित रहे।