🟥संत कबीर नगर मगहर।समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर बुद्ध की धरती कुशीनगर से साइकिल से चला कर दो वृक्षमित्र जितेंद्र याद व धरमू गौड़ साइकिल यात्री सैफई जाते समय शुक्रवार को रात्रि विश्राम रसूलाबाद में किया। मुलायम सिंह की स्मृति में वृक्षारोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि देने का निश्चय किया है।
बुद्ध की तपोभूमि कुशीनगर जनपद के

 

 

रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम मठियाधीर निवासी 54वर्षीय वृक्षमित्र जितेंद्र यादव व उनके साथ धरमू गौड़ 22वर्षीय साइकिल से 21सितम्बर 2023 दिन गुरुवार को सपा के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि 10 अक्टूबर 2023 को सैफई के लिए निकल पड़े हैं।जो संत कबीर की कर्मभूमि संत कबीर नगर जनपद के सीमा क्षेत्र के हाइवे स्थित ग्राम रसूलाबाद के हनुमान मंदिर पर शुक्रवार की शाम को पहुंचे।जहां दोनों साइकिल यात्रियों ने रात्रि विश्राम भी

 

 

कराया गया।शनिवार की सुबह ग्राम प्रधान अनिल यादव ने साइकिल यात्रियों को माला पहना कर सैफई के लिए रवाना किया।साइकिल यात्री व वृक्षमित्र जितेंद्र यादव ने बताया कि वर्ष 1985 में जब हाईस्कूल में पढ़ रहे थे।उसी दौरान उनके विद्यालय के शिक्षक गुरू गणपति गुप्ता से पौध लगाने और उसे पेड़ बनाने की प्रेरणा मिली थी।उन्होंने आगे बताया कि 1985 से अब तक 30 हजार पौधे लगाए हैं जिसमें से 29 हजार पौधे पेड़ का स्वरूप ले चुके हैं।जो घरों, दीवारों,नाली,नाबदान आदि पर पीपल,बरगद, पाकड़,नीम के पौधे उग जाते हैं।उन पौधों को लाकर अपने निजी नर्सरी में तैयार कर वृक्षारोपण के लिए निःशुल्क वितरण भी करते हैं।उन्होंने बताया कि सपा के संस्थापक मुलायम सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में पीपल,पाकड़ और बरगद के तीन पौधे साइकिल से लेकर सैफई जा रहे हैं।वहां तीनो पौधों को रोपित कर श्रद्धाजंलि देने के साथ ही आजीवन वृक्षारोपण का संकल्प लेंगे।इसके अलावा लोगों को यह संदेश देना चाहते हैं कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित कर जीवन को सुखमय बनाए।उन्होंने बताया कि20फिट लंबे पौधे को एक स्थान से दूसरे स्थान पर प्रत्यारोपण करने में महारत हासिल है।