बालिका दिवस पर सिखाए गए आत्मरक्षा के गुऱ

✍️विनय कुमार गुप्ता।
🟠रुद्रपुर देवरिया।
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय रुद्रपुर में बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर समझाते हुए अनुदेशक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज भाटिया ने कहा कि आज के दौर में बालिकाएं जीवन के हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति मजबूती से

दर्ज कर रही है शिक्षा , स्वास्थ्य, खेल, सामाजिक सभी क्षेत्रों में बालिकाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु वर्तमान सरकार द्वारा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है जिससे बालिकाएं मानसिक एवं

शारीरिक रूप से मजबूत हो रही हैं विद्यालय परिवार की शिवकुमारी मौर्य, दयाशंकर पांडे, प्रीति श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, नौशाद अली ने भी बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु प्रेरित किया।