विभिन्न स्कूलों में फहरा तिरंगा,छात्रों ने प्रस्तुत किया संस्कृतिक कार्यक्रम

✍️विनय कुमार गुप्ता।

🟥रुद्रपुर देवरिया। रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों तथा लोगों के घरों पर राष्ट्रीय प्रतीक तिरंगा शान के साथ फहराया गया। तहसील कार्यालय पर उप जिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया इस अवसर पर बैंडबाजों के बीच पुलिस के जवानों ने तिरंगे को सलामी दी मौके पर तहसीलदार कर्ण सिंह, समेत विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी व अधिवक्ता उपस्थित रहे। विकासखंड कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती उषा पासवान ने ध्वजारोहण किया इस दौरान खंड विकास अधिकारी तारकेश्वर नाथ त्रिपाठी प्रमुख प्रतिनिधि राम सुधरे पासवान, दिनेश पांडे सरस चंद्र आदि उपस्थित रहे। नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष श्रीमती सुधा निगम ने ध्वजारोहण किया, इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि छट्ठेलाल निगम, ईओ नितेश गौरव, सभासद उपेंद्र मास्टर सत्येंद्र रावत विजय यादव रामप्रवेश भारती सज्जाक अली,जय रतन आदि सभासद उपस्थित रहे। रामजी सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पर प्राचार्य प्रोफेसर बृजेश कुमार पांडे ने ध्वज फहराया। पंडित श्री कृष्ण उपाध्यक्ष महिला महा विद्यालय पर प्रबंधक व भाजपा नेता मोहन उपाध्याय ने कोइलगढहा में बुद्धा सेंट्रल एकेडमी, जेएन एकेडमी गहिला,रामचक स्थित प्रत्यूष विहार, देवरिया स्थित केपी रोज वैली में भी ध्वज फहराया गया वही छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
वही अपने कार्यालयो पर खंड शिक्षा अधिकारी जया राय,एसडीओ अवनीश कुमार, स्वास्थ्य अधीक्षक डा मनोज सिंह, तथा कोतवाली थाने पर प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह वह मदनपुर तथा एकौना थानों पर भी प्रभारियों ने ध्वजारोहण किया। पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र मद्धेशिया, लल्लन गुप्ता, महेश वर्मा मदनपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष इजहार खान, कांग्रेस नेता महेंद्र नाथ गुप्ता, शशांक शेखर गुप्ता ने विभिन्न विद्यालयों पर ध्वजारोहण किया। सुबह विभिन्न विद्यालयों के द्वारा नगर में प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें प्रस्तुत की गई झांकिया को सराहा गया।