सरकारी सम्पत्ति, कार्यालय, माल, होटल, कम्पलेक्स, स्कुल, कालेज, हास्पिटल, रेस्टोरेन्ट व अन्य भवनों से शक्ति के साथ वार्ता करके कर वसूला जाए

✍️न्यू समाचार प्लस गोरखपुर/ अवधेश पाण्डेय

🟥गोरखपुर। शत प्रतिशत कर वसूली करने के लिए नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा करेत्तर विभाग के कर्मचारियों के साथ पहली बैठक की गयी। बैठक मे शाश्वत त्रिपुरारी, संयुक्त नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, कर निर्धारण अधिकारी, समस्त जोनल अधिकारी, समस्त कर अधीक्षक, समस्त राजस्व निरीक्षक/कर निरीक्षक/नायब मोहर्रिर व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे बैठक मे नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा कर्मचारियों का परिचय प्राप्त करते हुए समस्त वसूलीकर्ताओं से उनके 03 बड़े

बकायादारों के वसूली के सम्बन्ध मे जानकारी ली गयी तथा उनसे शतप्रतिशत वसूली करने के लिए निर्देश दिये गये। नगर आयुक्त द्वारा समस्त वसूलीकर्ताओं को सरकारी सम्पत्ति, कार्यालय, माल, होटल, कम्पलेक्स, स्कूल, कालेज, हास्पिटल, रेस्टोरेन्ट व अन्य भवनों से वार्ता कर सख्ती के साथ वसूली करने हेतु निर्देश दिया गया। नगर आयुक्त द्वारा समस्त को आदेश दिया गया की वसूली कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को महानगर मे बोगस डिमाण्ड की सूची बनने हेतु निर्देश दिया गया। इसके अलावा समस्त कर अधीक्षक, समस्त राजस्व निरीक्षक/कर निरीक्षक/नायब मोहर्रिर व अन्य कर्मचारियों को वसूली करने हेतु नगर निगम की वसूली अधिनियम पढने, तालाबन्दी की कार्यवाही करने, तथा नगर निगम क्षेत्र की पूरी जानकारी रखने हेतु निर्देश दिया गया।