🔴देवरिया।कांग्रेस के ‘प्रशिक्षण से पराक्रम’अभियान के तहत रविवार को सदर विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शहर के कसया रोड स्थित संस्कृति मैरेज हाल में जिलाध्यक्ष रामजी गिरि की अध्यक्षता एवं जिला प्रभारी प्रदेश सचिव कौशल त्रिपाठी की मौजूदगी में संपन्न हुआ।प्रशिक्षण शिविर में विशेषज्ञों ने चलचित्र के माध्यम से कांग्रेसियों को पार्टी के इतिहास और उपलब्धियों को वर्तमान से जोड़ते हुए मजबूत भविष्य का रास्ता दिखाया।प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण कोआर्डिनेटर विष्णु शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का संगठन आज पहले से मजबूत हो चुका है।अब जरूरत है कि बूथ जीतने के लिए कांग्रेस मजबूती से काम करे।प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए सभी को जी जान से लगना होगा। प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए शिवाजी कन्नौजिया ने कहा कि संघ और भाजपा की विचारधारा देश को बांटने का काम कर रही है।उत्तर प्रदेश में योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल है।सरकार में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी बढ़ी है।शिविर को संबोधित करते हुए आलोक शुक्ला ने कहा कि देश के लिए कांग्रेस के त्याग व बलिदान का गैर कांग्रेसी दलों में कोई भी उदाहरण नहीं है लेकिन फिर भी संघ औल भाजपा के लोग देश की आजादी में जिनका कोई योगदान नहीं है वे कांग्रेस पर सवाल खड़े करते हैं।भाजपा समाज को बांटने वाली विचारधारा है।कांग्रेस सबके साथ समानता का व्यवहार करती है।प्रशिक्षण शिविर में हर्ष बिसारिया व दानपाल सिंह ने कांग्रेसियों को सोशल मीडिया पर प्रमुखता से लड़ने की नसीहत दी।।शिविर में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सचिव व प्रभारी कौशल त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष रामजी गिरि,शहर कांग्रेस अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव सोनू,जयदीप त्रिपाठी, वरूण राय,विजय शेखर मल्ल रोशन, आनंद देव गिरि,जुलेखा खातून,कृष्ण चंद्र दीक्षित,मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी,दीपक पाण्डेय,नागेन्द्र शुक्ला,श्वेता भाष्कर मणि त्रिपाठी,सुनील कुमार तिवारी,जवाहर लाल चौहान,विवेक मिश्रा,निर्मला वर्मा,धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय,त्रषिकेश मिश्रा, सुभाष राय,विजय शंकर पाण्डेय,भरत मणि त्रिपाठी,निलेश त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी,अब्दुल जब्बार,राजेश सिंह,सुनील द्विवेदी, मुजफ्फर हुसैन मंसूरी,मधु शर्मा, रीता देवी,गोविंद शर्मा,चंद्रिका यादव, रमाशंकर यादव, रविन्द्र मल्ल,शिवशंकर सिंह आदि शामिल रहे।