विनय कुमार गुप्ता।प्रतिनिधि रुद्रपुरदेवरिया। दुग्धेश्वर नाथ मंदिर के निकट निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने सपा बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि निषादों के अधिकारों को सपा बसपा और कांग्रेस की सरकारों ने अबतक छीनने का कार्य किया है। निषाद पार्टी उनके अधिकारों को हासिल करने तक लड़ाई लड़ेगी।
निषादों को आरक्षण की मांग को लेकर लखनऊ से शुरू रथ यात्रा रुद्रपुर विधानसभा में आज समाप्त हुआ इस दौरान डॉ संजय निषाद ने कहा कि अन्य प्रदेशों में निषादों को सम्पूर्ण आरक्षण दिया जा चुका है लेकिन उत्तर प्रदेश की पुरवर्ती सरकारों ने इस पर ध्यान नही दिया, केवल उनके वोट बैंक समझकर ठगने का कार्य किया है, जिससे निषाद समाज का आरक्षण के बिना आज भी सामाजिक राजनैतिक उत्थान नही हो सका।
कार्यक्रम के दौरान डॉ संजय निषाद ने उपस्थिय समूह को कई बार हाथ उठाकर जय निषाद का नारा लगवाया। और चुनावो तक निषाद पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। सम्बोधन में कई बार मोदी और योगी सरकार की भी चर्चा की।
कार्यक्रम के आयोजक निषाद पार्टी के प्रवक्ता अजय सिंह ने कार्यक्रम को भव्यता देने और भीड़ जुटाने में कई दिनों से काफी परिश्रम किया था। और उपस्थित समूह ने अजय सिंह का जयकारा भी लगाया।
कार्यकम को प्रवीण निषाद राजेश सिंह के के सिंह, डी पी सिंह ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम को सुनने ऐए महिला और युवा वर्ग की भीड़ संजय निषाद को सुनने के लिए पांच घण्टे तक कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रही।