✍️ उमानाथ यादव

🟥 रायबरेली – जनपद मैं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव का लखनऊ से प्रयागराज जाते समय मुंशीगंज स्थित पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह यादव के आवास पर हुआ भव्य स्वागत और जिसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह यादव एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य राजेश चंद्रा ने गुलदस्ता एवं प्रतीक चिन्ह देकर पूर्व मंत्री को सम्मानित किया और अन्य कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया गया और ऐसा सम्मान देखकर पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव गदगद दिखे और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और उनके साथियों को इस सम्मान के लिए बधाई दी तथा कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र दे गए की चुनाव में सभी कार्यकर्ता मिलजुल कर पार्टी के लिए समर्पित होकर काम करें। इस अवसर पर मौके पर उपस्थित सदर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी आरपी यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र यादव विकास यादव दीपक राही वीरेंद्र यादव जय सिंह मनोज यादव सहित सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गण मौके पर उपस्थित थे