✍️मक़सूद अहमद भोपतपुरी की रिपोर्ट

🔴भाटपार रानी,देवरिया।भाटपाररानी विधानसभा में राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले चार बार विधायक व दो बार सांसद रह चुके हरिवंश सहाय के पुत्र व राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज बरईपार बाबू के प्राचार्य व सपा नेता अरविंद सहाय कुशवाहा ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा का दामन थाम लिया।भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने श्री सहाय को भाजपा का सदस्यता दिलाया।सदस्यता ग्रहण करने के बाद डॉ अरविंद सहाय ने दूरभाष पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर मैंने भाजपा की सदस्यता ली है।उन्होंने कहा कि मोदी जी व योगी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सभी जाति वर्ग के लिए काम कर रही है।भाजपा में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं है।इस सरकार में कानून व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त है।साधारण व्यक्ति को भी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।श्री सहाय ने कहा कि भाजपा का एक निष्ठावान सिपाही बनकर काम करता रहूंगा।