उपचुनाव में मिली जीत पर सपाइयों में खुशी की लहर*

🛑विनय कुमार गुप्ता

🟥रुद्रपुर देवरिया।
घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्यासी सुधाकर सिंह की भाजपा प्रत्यासी दारा सिंह पर मिली बड़ी जीत ने सपा को टॉनिक देने का काम किया है। बता दे कि सत्ताधारी भाजपा इस उपचुनाव में अपने तरकस के सभी तीर आजमाए थे पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी थी सभी मंत्रियों को जातीय आधार पर एक एक वोट के लिए कैंपेनिंग में लगा दिया था, लेकिन पार्टी को कोई फायदा नही मिला, सपा की 63 हजार वोटो से बड़ी जीत मिली है जिससे भाजपा को आने वाले चुनाव में अपने रणनीति पर सोचने को मजबूर किया वही सपा कार्यकर्ताओं में जीत ने जोश भर दिया है।
शुक्रवार को जैसे ही परिणाम सामने आए सपाइयों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी, सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव वीरेंद्र शर्मा के नेतृत्व खजुहा चौराहे पर मिठाई खिलाकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी। इस अवसर पर प्रदेश सचिव वीरेंद्र शर्मा ने कहा समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत ने सत्ताधारी भाजपा का अहंकार तोड़ने का कार्य किया है चुनावो में जनता के वोटों के आगे सभी मशीनरी और ताकते फेल हो जाते है इस चुनाव परिणाम से अस्पष्ट हो गया कि जनता सत्ताधारी भाजपा सरकार में महंगाई बेरोजगारी और अफशरशही से आजिज है और परिवर्तन चाहती है। सिकन्दर यादव डॉ. शशांक शेखर गुप्त, रामसेवक यादव, विजय यादव, अमित सोनकर आदि कार्यकर्ताओ ने बधाई दी है।