🟥जनपद सन्त कबीर नगर तहसील खलीलाबाद विकास खण्ड सेमेरियावा ग्राम पंचायत चंगेरा मंगेरा राजस्व ग्राम असनहरा खास कठिनइया नदी जो दो जनपदों बस्ती – सन्त कबीर नगर को अलग करती हैं राजस्व ग्राम असनहरा से बस्ती जनपद का मुण्डेरवा नगर पंचायत मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है मुण्डेरवा नगर पंचायत मुख्य बाजार के अलावा रेलवे स्टेशन,बस स्टाप,चीनी मिल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, विद्यालय, पुस्तकालय,वस्त्रालय,साग सब्जी आवश्यक वस्तुओं का क्रय विक्रय रोजगार के साधन आदि दर्जनों गांवों का मुण्डेरवा से ही होता है जो कि मुण्डेरवा जाने के लिए लगभग दस किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता था जो कि मुण्डेरवा की दूरी मात्र एक किलोमीटर असनहरा खास से है जनसमस्याओं को देखते हुए अखिल भारतीय जल सत्याग्रह आन्दोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय राजभर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव शैलेश कुमार राजभर के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने सन् 2014 में प्रथम बार तीन दिन रात सन् 2017 में दूसरी बार नौ दिन रात सन् 2018 में तीसरी बार पचपन दिन रात सन् 2019 में चौथी बार ग्यारह दिन रात कुल 78 दिन रात के जल सत्याग्रह आन्दोलन में लोकसभा में शून्य काल में प्रश्न उठाया गया और असनहरा खास निवासी देवी शरण गौड़ वीर गति को प्राप्त होने के उपरान्त लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता,उप जिलाधिकारी,अपर जिलाधिकारी, लोकसभा सांसद, राज्यसभा सांसद, विधायक, प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, कैबिनेट मंत्री जल सत्याग्रह आन्दोलन स्थल असनहरा खास घाट पर पहुंचकर आश्वासन देकर जल सत्याग्रह आन्दोलन स्थगित करा देने के बाद सवा करोड़ का पुल सन् 2022 में ही बनकर सवा साल से एप्रोच सड़क का प्रतीक्षा कर रहा हैं बरसात होने के कारण दोनों तरफ मिट्टी का सड़क होने के कारण असनहरा खास पुल का रास्ता बन्द हो चुका है जिससे सवा करोड़ का पुल बेकार जा रहा हैं एप्रोच सड़क का निर्माण तत्काल कराये जाने का प्रार्थना पत्र कई बार शासन / प्रशासन/जन प्रतिनिधियों को शैलेश कुमार राजभर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय जल सत्याग्रह आन्दोलन एवं राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजभर संगठन द्वारा सौंपा जा चुका है