24 वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए सत्संगी कृष्णदेव मंडल // सत्संगी कृष्णदेव मंडल की 24 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित // जिंदगी से ज्यादा आदश॔ के हिमायती थे कृष्णदेव बाबू ,

अच्छे लोगों को याद करना मेरी पहली प्राथमिकता ,आशीष कुमार “अधिवक्ता”

सच्चे कर्म योगी थे सत्संग कृष्णदेव, मंडल  वार्ड पार्षद आलोक कुमार ,

मुंगेर जमालपुर /सुप्रसिद्ध सत्संगी एवं कर्म योगी स्वर्गीय कृष्णदेव मंडल की 24 वीं पुण्यतिथि पर वार्ड नंबर 13 नयागांव ठाकुरबारी रोड में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें कई गणमान्य ग्रामीण लोगों के अलावे सत्संगीयों ने भाग लिया। अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्य अतिथि वार्ड नंबर 13 के वार्ड पार्षद आलोक कुमार ने कहा की अच्छे लोगों को याद अवश्य ही की जानी चाहिए और अच्छे लोगों को याद करना मेरी पहली प्राथमिकता है। स्वर्गीय कृष्णदेव मंडल ने पुलिस की नौकरी करते हुए भी जिस प्रकार आध्यात्मिकता एवं सत्संग से जुड़े रहे वह बहुत ही वंदनीय एवं अनुकरणीय है। वह सच्चे अर्थों में महान कर्मयोगी थे। मुंगेर जिला चौरसिया समिति के अध्यक्ष पान पुत्र आशीष कुमार “अधिवक्ता” ने कहा कि स्वर्गीय मंडल जैसे कर्म योगी को याद करना आज के सामाजिक परिवेश में अनिवार्य आवश्यकता बन गई है। उनकी कथनी और करनी में समानता थी। वह जो कहते थे वह कर के दिखाते थे। मुंगेर जिला चौरसिया समिति के संरक्षक इंद्रदेव मंडल ने कहा कि स्वर्गीय कृष्णदेव बाबू याचकों को कभी खाली हाथ नहीं लौट आते थे और जैसे भी कोई आध्यात्मिक आयोजन होता था उसमें बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। सेवानिवृत्त पुलिस अवर निरीक्षक मदन लाल मंडल ने कहा कि स्वर्गीय मंडल का जहां भी ड्यूटी में रहे समय निकाल कर अवश्य सत्संग करने जाते थे। उन्हें सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज ने मानस जप, मानस ध्यान और दृष्टि साधना योग का भजन – भेद, गुरु – दीक्षा दिए थे। मुंगेर जिला चौरसिया समिति के मीडिया प्रभारी राजन कुमार चौरसिया ने कहा कि स्वर्गीय बाबू की आध्यात्मिक पुस्तकों से भी बड़ी रूचि पूर्वक पढ़ते थे। वह पुलिस में कार्य करने के चलते 1962 में चीन के युद्ध में त्रिपुरा भी, गुरु महाराज से आशीर्वाद लेकर गए थे। सत्संगी रामचंद्र मंडल ने कहा उन्हे सत्संग और सद्गुरु से गहरा लगाव था। वह बड़े दयावान, लगनशील, कर्तव्यनिष्ठ और सदाचारी सत्संगी थे। यही कारण है कि उनके स्वर्गवास के 24 वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें निष्ठा पूर्वक याद किया जा रहा है। मौके पर वार्ड पार्षद आलोक कुमार, आशीष कुमार “अधिवक्ता”, इंद्रदेव मंडल, मदन लाल मंडल, राजन कुमार चौरसिया, रामचंद्र मंडल, चंदन मंडल, पवन चौरसिया, अनिल मंडल, राजेश सरस्वती, सुभाष चौरसिया, अभिषेक कुमार सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।