⭕वकील अहमद सिद्दीकी

🛑बनकटी,बस्ती….. बस्ती-महुली मार्ग पर लालगंज थाना क्षेत्र के बोकनार गांव के पास शुक्रवार रात 8:00 बजे सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल ई-रिक्शा चालक की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उपचार के दौरान शनिवार प्रातः 4:00 बजे मृत्यु हो गई।

लालगंज थाना क्षेत्र के बोकनार गांव निवासी 26 वर्षीय विकलांग स्वेतु कुमार उपाध्याय पुत्र शिव प्रसाद उपाध्याय बोकनार बाजार से रात आठ बजे अपने ई-रिक्शा से सड़क के किनारे से घर जा रहा था।

जैसे ही बोकनार पुल के पास पहुंचा ही था। कि बस्ती के तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दिया। जिससे ई- रिक्शा चालक के सर में काफी चोटे आने से ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल बस्ती भिजवाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टर जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान शनिवार प्रात 4:00 बजे उनकी मृत्यु हो गई। दिगवंत अपने भाईयो में सबसे छोटा था। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।