✍️जी.पी. दुबे
संवाददाता
97210 711 75

»»» एडीजी जोन गोरखपुर अखिल कुमार द्वारा कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भदेश्वर नाथ मंदिर का निरीक्षण किया गया |

 

»»» मंडलायुक्त अखिलेश सिंह, पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परीक्षेत्र आर के भारद्वाज, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा भदेश्वर नाथ मंदिर का भ्रमण कर तैयारियों का निरीक्षण किया गया तथा पूजन अर्चन भी किया गया |

 

»»» जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा फुटहिया ओवर ब्रिज के नीचे आयोजित भंडारे में प्रतिभाग करते हुए कांवरियों को भोजन परोसा गया|

»»» पुलिस द्वारा मानवता की परिचय देते हुए घायल कांवड़ियों के पैरों की ड्रेसिंग भी की गयी |

»»» परशुराम पुलिस द्वारा कांवरियों को यातायात नियमों का पालन करवाने हेतु हेलमेट का वितरण भी किया गया |

🛑बस्ती 14 जुलाई अयोध्या से जल लेकर भदेश्वर नाथ मंदिर बस्ती तक पूरा एनएच 28 आस्था के सैलाब में रंग गया है |
पूरा हाईवे और बस्ती शहर बोल बम के नारों से गुंजायमान हो रहा है |
कांवड़ियों के लिए जगह-जगह भंडारे, चिकित्सा सुविधा, उनके सोने बैठने की व्यवस्था प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा किया गया है |
अब जबकि श्रावण मास के त्रयोदशी का जल चढ़ने में मात्र कुछ घंटे ही शेष बचे हैं |पूरा प्रशासन शांति पूर्वक कांवड़ यात्रा को संपन्न कराने हेतु मुस्तैद है |
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, सभी क्षेत्राधिकारी, उप जिलाधिकारी द्वारा भ्रमण कर कांवड़ मेला के सकुशल संपन्न कराने हेतु सभी थाना प्रभारी एवं पूरी पुलिस टीम जो जगह-जगह पुरे मुस्तैदी से तैनात है उनको दिशा निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं |