🔴विनय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
रुद्रपुर देवरिया
भगवान के प्रति रुद्रपुर में चल रहे सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के दौरान कथा वाचक, ज्योतिषाचार्य, राघव ऋषि महाराज ने गोवर्धन लीला पर विस्तार से कथा सुनाई। उन्होंने कहा की भगवान की भक्ति करते वक्त उनके आशीर्वाद की चिंता छोड़ देनी चाहिए, क्योकि भगवान के प्रति सच्ची भक्ति करने वालों पर भगवान की कृपा युगों, युगों तक बरसती हैं। भगवान के आशीर्वाद से मनुष्य को धन यश कृति और पद प्रतिष्ठा मिलता है और अंत मे उसे मोक्ष की प्राप्ति होती हैं।
कथा के दौरान भगवान गोवर्धन की विशेष पूजा अर्चना की गई साथ ही श्रद्धालुओं ने भगवान को 56 प्रकार के भोग लगाए, कथा के दौरान ही छोटे महाराज सौरभ ऋषि के गीतों पर महिलाओं ने डांडिया नृत्य किया, और कथा पांडाल में झूमने लगी। कथा के समापन पर आरती हुई जिसमें सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे इस दौरान कथा वाचक राघव ऋषि जी द्वारा कमेटी के सदस्यों और उपस्थित पत्रकारों को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
कथा में मुख्य यजमान के रूप में सरोज निगम, प्रिंस निगम शामिल रहे साथ में रमेश चन्द्र जायसवाल, महेश वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, अरुण बरनवाल, उमेश गुप्ता संतोष जयसवाल मंगला त्रिपाठी घनश्याम निगम अशोक निगम मनोज निगम विमल बरनवाल आदि सदस्य गण उपस्थित रहे।