गोरखपुर / भारतीय समाज सेवा संस्था गोरखपुर के कार्यकर्ता ने ब्लड देकर किया मदद।दिनांक 2 अक्टूबर 2021 को भारतीय समाज सेवा संस्था गोरखपुर के कार्यकर्ता मंडल उपाध्यक्ष डॉ जुबेर अहमद ने जाहिदा खातून, फाजिलनगर, जिला कुशीनगर को ब्लड देकर उनकी मदद की। जाहिदा खातून को किडनी से संबद्धीत समस्या थी और उनका किडनी डायलासिस केयरट्रिन लेवल 10.96 हो गया था उनको ब्लड की आवश्यकता थी तो उनके मददगीर ने भारतीय समाज सेवा संस्था के ग्रुप में ब्लड के लिए आवश्यकता थी मैसेज किया मैसेज को ग्रुप में देखकर तुरंत उनसे संपर्क कर उनको ब्लड डोनेट कर उनकी मदद की उनके परिवार वालों ने भारतीय समाज सेवा संस्था के कार्यकर्ता मंडल उपाध्यक्ष डॉ जुबेर अहमद को आशीर्वाद दिया और भारतीय समाज सेवा संस्था का आभार जताया । भारतीय समाज सेवा संस्था गोरखपुर के मंडल अध्यक्ष अश्वनी अग्रहरी, मंडल उपाध्यक्ष डॉ जुबेर अहमद, मंडल मीडिया प्रभारी राजन गौड़ ऑर संस्था के अन्य पदाधिकारी गण मौजूद थे।