🟥संत कबीर नगर-उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित संस्कृत प्रतिभा खोज का आज एक दिवसीय कार्यक्रम श्री साङ्गवेद आदर्श संस्कृत महाविद्यालय तामेश्वर नाथ देवरिया में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सत्येंद्र कुमार पाण्डेय उप निरीक्षक संस्कृत पाठशालाएं बस्ती मंडल बस्ती ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य डॉक्टर हरिद्वार शुक्ला एवं डॉ रविनाथ शुक्ला ने किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप मे जिला विद्यालय निरीक्षक संत कबीर नगर विद्यमान रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। वैदिक मंगलाचरण संस्था के वैदिक छात्रों द्वारा किया गया, स्वागत गीत का प्रस्तुतीकरण कुड़ी लाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर खलीलाबाद संतकबीरनगर के छात्राओं द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सत्येंद्र कुमार पाण्डेय ने कहा भारत की आर्य परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य हमारे यही बच्चे करेंगे। प्राचीन ज्ञान विज्ञान की है परंपरा आगे बढ़े ऐसी मेरी शुभकामना है।कार्यक्रम के अध्यक्ष डाॅ रविनाथ शुक्ला ने कहा कि भारत की प्रतिष्ठा दो ही है एक संस्कृत और एक संस्कृति जिसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।
विशिष्ट तिथि जिला विद्यालय निरीक्षक संत कबीर नगर संदीप चौधरी ने कहा की संस्कृत उत्थान के हर संभव प्रयास किया जाएगा क्योंकि संस्कृत ही विज्ञान की जननी है। संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में कुल 65 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमें संस्कृत गीत में प्रथम स्थान कुड़ी लाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर संत कबीर नगर की छात्रा प्रियांशी मिश्रा ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान आदर्श इंटर कॉलेज कुसुरूखुर्दं की छात्रा कली पांडेय,
तृतीय स्थान अंकित यादव संस्कृत वाचन में प्रथम स्थान कीर्ति ओझा द्वितीय स्थान वैष्णवी शुक्ला, तृतीय स्थान अंशिका चौधरी संस्कृत सामान्य ज्ञान में साङ्गवेद आदर्श संस्कृत महा विद्यालय तामेश्वर नाथ देवरिया की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसमें सत्यम पाठक एवं राममूर्ति शुक्ला रहे। द्वितीय स्थान मनीषा यादव एवं अनुष्का ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर अदिति व प्रिया रही इस कार्यक्रम के संयोजक अनित कुमार पाण्डेय ने सबको बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में डा हरिद्वार शुक्ला प्राचार्य, डॉ अवधेश कुमार पाण्डेय, डॉ इंद्रेश पाण्डेय इंद्रासन मिश्र, सुधीश पाठक, सोनू पाठक, हरिकेश चौरसिया, अनूप कुमार शुक्ला, आशुतोष चतुर्वेदी, विनोद कुमार त्रिपाठी संस्कृत प्रशिक्षक उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् लखनऊ, अभिषेक मिश्रा, गणेशधर द्विवेदी, मनोज कुमार ओझा, सत्य प्रकाश पाण्डेय बृजनाथ, सत्यम, अनिकेत त्रिपाठी, डॉ सचिन त्रिपाठी सुदक्षिणा सिंह, हरिप्रकाश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।