✍️जी पी दुबे
संवाददाता
97210 711 75

⭕बस्ती 17 जुलाई बस्ती सदर तहसील पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित होकर संयुक्त रूप से आए हुए फरियादियों के समस्याओं को सुना गया एवं उनके प्रार्थना पत्रों को देखकर संबंधित विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को उनकी समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए |

उन्होंने कहा की राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आए हुए फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण निष्पक्ष रूप से तथा समय वक्त रूप से करें |
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया संपूर्ण समाधान दिवस में आए हुए प्रार्थना पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से एवं समय से करना सुनिश्चित करें |
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति तथा उप जिलाधिकारी विनोद कुमार पांडे ने भी लोगों की समस्याओं को सुना |
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 83 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 14 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया |
प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से राजस्व विभाग की 27,पुलिस विभाग की 15,विकास विभाग की 18,तथा अन्य विभागों की 23 शिकायतें प्राप्त हुयी |
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सीएमओ डॉक्टर आरपी मिश्रा, पी डी राजेश कुमार झा, डीडीओ निर्मल द्विवेदी, उप कृषि निदेशक अनिल कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी सत्यबीर सिंह तथा विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे |