🟥संत कबीर नगर /  दिव्यांग जन हित में 13 सुत्रीय मांग अपने धनघटा तहसील से तहसीलदार महोदय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी से किया गया है। जिसमें मुख्य रूप से पेंशन बढ़ोतरी कम से कम 3 हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन दिया जाय।-1- वन नेशन,वन पेंशन के तहत पूरे देश में समस्त दिव्यांग, वृद्ध, विधवा पेंशन 3000 हो -2- 80% से ऊपर दिव्यांग जन लोगों को कम से कम 5 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाय -3-दिव्यांगजन लोगों को रोजगार करने एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु कम से कम 2 लाख रुपए अनुदान दिया जाय -4- दिव्यांग जन लोगों का अनिवार्य रूप से आयुष्मान कार्ड एवं अन्त्योदय राशन कार्ड बनाया जाय -5- दिव्यांग जन लोगों को समस्त सरकारी योजनाओं में लाभ पाने के लिए ग्राम पंचायत प्रस्ताव एवं आय प्रमाण पत्र की बाध्यता समाप्त की जाय -6- दिव्यांग जन लोगों को मोटराइज्ड रिक्शा का लाभ पाने के लिए 80% की बाध्यता समाप्त करके 60% दिव्यांगता पर मोटराइज्ड रिक्शा का लाभ दिया जाय -7- बस्ती मंडल व गोरखपुर मंडल के दिव्यांग जन लोगों का रेलवे पास बस्ती या गोरखपुर में बनाया जाय जिससे हमारे दिव्यांग जन साथियों को लखनऊ का चक्कर न काटना पड़े -8- दिव्यांग जन शादी अनुदान राशि कम से कम 1 लाख रुपए किया जाय -9- दिव्यांग जन अधिकार व अधिनियम का बोर्ड समस्त सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों पर बड़े बड़े होर्डिंग फ्लैक्स के माध्यम से जन जागरूकता अभियान के तहत समाज में दिव्यांग जन लोगों के प्रति जागरूक किया जा सके -10- दिव्यांग जन लोगों को विद्युत कनेक्शन निशुल्क दिया जाय एवं बिजली बिल माफ किया जाय -11- दिव्यांग जन लोगों को ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के तहत रोजगार दिलाया जाय -12- दिव्यांग जन लोगों के बच्चों का पढ़ाई निशुल्क दिलाया जाय एवं दिव्यांग आवासीय योजना अनिवार्य रूप से बनाई जाय -13- दिव्यांग जन लोगों को उपकरण पाने की 3 साल की बाध्यता समाप्त करके 2 साल पर उपकरण दिलाया जाय।।
साथ में — रामासरे जी, रामस्वरूप, रामकरण, अंग्रेज बहादुर, दाशू, जैराम, सुनीता,नंद लाल, सिकंदर, मनजीत चौहान, राधेश्याम,बिजय लक्ष्मी, इत्यादि दिव्यांग साथियों ने अपनी मांगों को मांगा ।।
पं. प्रमोद कुमार दूबे
राष्ट्रीय अध्यक्ष दिव्यांग संगठन जनपद संतकबीरनगर
ब्रांड एंबेसडर दिव्यांगजन निर्वाचन आयोग, जिला दिव्यांग समिति सदस्य एवं मंद बुद्धि लोकल लेवल कमेटी सदस्य जनपद संतकबीरनगर उ.प्र.
मोबाइल 7054041305