🟥अविनाश जायसवाल 9918214226

🟠सन्तकबीर नगर/पौली ब्लॉक क्षेत्र के रोसया बाजार मे हनूमान मंदिर पर विशाल जागरण के अजय कशौधन के अध्यक्षता मे संकटमोचन हनुमान जी के जन्मोत्सव पर ब्रहस्पतिवार को सुन्दर काण्ड का पाठ किया गया।
कार्यक्रम मे सर्व प्रथम बजरंगवली हनुमान जी का पूजन अर्चन किया गया फिर पूरे साज बाज के साथ सुन्दर काण्ड का पाठ प्रारंभ किया गया। सुन्दर काण्ड पाठ के दौरान अतिथि के रूप मे गोरखपुर से अवधेश पाण्डेय ने कहा कि कलयुग मे हनुमान जी ही चिरंजीव है सभी लोगो को बजरंगवली का पूजन कर जन्मोत्सव मनाना चाहिए। संगीतमयी सुन्दर काण्ड पाठ के दौरान ग्राम पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल उर्फ चिंटू दिलीप सिंह भजन गायक मनोज, राजेश कुमार धर्मवीर गुप्ता राम गुलाम रामवृक्ष गुप्ता गुड्डू जायसवाल बबलू जायसवाल मिन्टू कशौधन भागवत सहित तमाम लोग मौजूद रहे