💢वीरेंद्र सिंह

🛑शुकुल बाजार अमेठी। विकासखंड शुकुल बाजार के पूरे रग्घू शुक्ल में चल रही सात दिवसीय अमृतमई श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन में भक्ति की रसधार बह रही है।

कथा व्यास आशुतोष तिवारी शांडिल्य महाराज के मुखारविंद से भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का बड़ा ही सुंदर और चरित्राथ वर्णन भक्तों को सुनने को मिल रहा है‌ राम सजीवन शुक्ला लंबरदार की यजमानी में चल रही इस अमृत मई श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन में कथा व्यास द्वारा भगवान कृष्ण की लीलाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला गया

साथ ही साथ प्रजापति दक्ष के अहंकार के बारे में भक्तों को बताया गया, साथ ही साथ शिव पार्वती विवाह के प्रसंग पर प्रकाश डाला गया। कथा व्यास ने कहा जब-जब धरा पर असुरों का अत्याचार बढा है तब तब असुरों के विनाश हेतु भगवान विष्णु ने पृथ्वी पर अवतार लिया है तथा भक्तों की रक्षा की है।

उन्होंने कहा असत्य पर सत्य की विजय होती है सत्य परेशान हो सकता है किंतु पराजित नहीं उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने से धन, धाम और मोक्ष की प्राप्ति होती है, वही अभिषेक शुक्ल उर्फ विधायक द्वारा कथा व्यास सहित उपस्थित अतिथियों का अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। आयोजन कर्ता अमित शुक्ला ने बताया कि 26 नवंबर को विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है इस दौरान नागेंद्र शुक्ला, रामखेलावन शुक्ला, राकेश शुक्ला, जगजीवन प्रसाद शुक्ला, राममिलन शुक्ला,

डॉक्टर श्रीकांत शुक्ला, शिव प्रकाश शुक्ला, रमाकांत शुक्ला, अरुण शुक्ला, अश्वनी शुक्ला, गिरीश चंद्र शुक्ला, सतीश शुक्ला, शुभम शुक्ला, मास्टर सुधीर शुक्ला, सहित हजारों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।