✍️रिपोर्ट सत्येंद्र यादव

🟥मथुरा। कान्हा की नगरी में गोकुल के समीप यमुना तट स्थित श्रीजी घाट इन दिनों भक्तजनों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। श्रीजी घाट पर औरंगाबाद मित्र मंडल की मुहिम इन दिनों बेहद रंग ला रही है। कुछ वर्ष पहले शुरू हुई घाट पर मां यमुना की आरती दर्शन को अब दूरदराज से हजारों भक्त दर्शन को आ रहे हैं। प्रत्येक माह की 16 तारीख को यहां मां यमुना की संध्या महाआरती की जाती है। जिसमें हजारों भक्तजन शामिल होते हैं। श्रीजी घाट के पुजारी कमल निषाद ने बताया कि श्रीजी घाट गोकुल बैराज पर 16 सितंबर के दिन मां यमुना जी की कृपा से भजन संध्या-फूल बंगला के साथ मईया की महाआरती हुई है। जिसमें हजारों भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि अब तो यमुना जी में हथिनी कुंड से निर्मल जल की धारा प्रवाहित की जाए, ताकि हमारी यमुना मईया के दर्शन भक्तजनों को निज स्वरूप में हो सकें। इस मौके पर श्रीजी घाट के पुजारी कमल निषाद, मीडिया प्रभारी दिनेश सिंह तरकर, ओपी भैया, पंछी, पूरन सिंह, अंकित सक्सेना, कौशल आदि भक्तजन मुख्य रूप से मौजूद रहे।