🔴विनय गुप्ता

🔻प्रतिनिधि रुद्रपुर देवरिया नगर व ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। जगह जगह भगवान की आकर्षक झांकी सजाई गई थी जहा भजन कीर्तन का दौर देर रात तक चला। आधी रात के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार पूरे क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया।नगर राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गईथी। भजन कीर्तन के साथ श्रद्धालु ने पूजन कर भगवान कृष्ण की प्रतिमा स्थापित की। नाथ बाबा स्थित राधा श्रीकृष्ण मंदिर में भजन कीर्तन किया गया। कोतवाली परिसर को पुलिस ने सुंदर सजाया और कीर्तन पाठ किया।श्रद्धालुओं ने दिनभर उपवास रखकर रात्रि 12 बजे नंदलाल को झूला-झूलाने के बाद अपना उपवास तोड़ा। त्योहार को लेकर कृष्ण भक्तों में उत्साह देखने को मिला।नगर में देर रात तक जन्माष्टमी पर्व पर बाजारों में रौनक रही है। भगवान श्रीकृष्ण की पोशाक व श्रंगार के सामानो की जमकर लोगों ने खरीदारी की है। जन्माष्टमी पर्व को लेकर नगर कई पंडालों में भव्य सजावट की गई। बाजारों में भीड़ के मद्देनजर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही है। जन्माष्टमी पर्व होने की वजह से नगर के दुधेश्वर नाथ मंदिर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भीड़ उमड़ी ।
कोतवाली परिसर आकर्षक रूप से सजाया गया था जहाँ इंस्पेक्टर राजू सिंह,उपनिरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह व अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। एकौना थाना परिसर,मदनपुर थाना,जन्माष्टमी पर सजाया गया था। उपनगर लिपिक रामविनोद शुक्ल नन्द किशोर गांधी,सुनील त्रिपाठी,अरविंद गुप्ता,,गोला वार्ड,मनोज रूंगटा, सतासी स्टेट द्वारा ठाकुर मन्दिर पश्चिमी तिवारी टोला पुराना चौक पर भगवान कृष्ण की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। क्षेत्र के रामलक्षन, एकौना, पकड़ीबाजार, उसरा बाजार खोरमा-कन्हौली में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।