मुखर्जी के सपने को साकार करने में जुटी है भाजपा सरकार अनिल पांडेय

✍️ विनय कुमार गुप्ता

🔴प्रतिनिधि रुद्रपुर देवरिया
रुद्रपुर क्षेत्र में भाजपा संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया अलग अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगो ने पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। पकड़ी मंडल में ऋषि सिंह के नेतृत्व में काली मंदिर के निकट वृक्ष लगाया गया।पुण्य तिथि मनाई गई। नगर में रमेश सिंह, कौशल किशोर सिंह, जितेंद्र गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, संतोष गुप्ता, भाजयुमो अध्यक्ष अरुण सिंह, गोपाल गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता,संतोष गुप्ता तथा रामजी सहाय शक्ति केंद्र पर नगर मंडल द्वारा कार्यक्रम में पंडित जी के चित्र पर पुष्प चढ़कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जिसमें रुद्रपुर नगर मंडल के मंडल अध्यक्ष माननीय दिलीप जायसवाल नगर मंत्री रुद्रनाथ मिश्रा, पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जीत बंधन विश्वकर्मा, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अंशुल तिवारी, सोशल मीडिया प्रभारी धीरज तिवारीआदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पुण्यतिथि को अन्य स्थानों पर भी मनाया गया भाजपा नेता अनिल कुमार पांडे ने बलिदान दिवस पर कहा मुखर्जी जी के सपनों को भाजपा सरकार साकार करने में लगी है सरकार ने गांव गरीव शोषित वंचित वर्ग के हितों में कार्य करने के संकल्प को दोहराने में जुटी हैं। सभी वर्ग के विकास में कार्य किया जा रहा हैं।