🟥विनय कुमार गुप्ता।

🟠रुद्रपुर देवरिया। उपनगर के रामजी सहाय पीजी कॉलेज के हिंदी विभाग की पूर्व छात्रा तमन्ना शेख का चयन गोरखपुर विश्वविद्यालय में शोध छात्रा के रूप में हुआ है। इस सफलता हेतु महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बृजेश कुमार पांडेय, हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. संतोष कुमार यादव, डॉक्टर पी. एन. दूबे, डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, डॉ. मनीष कुमार, डॉ विनीता दीक्षित, सुधीर कुमार दीक्षित, डॉ अजय कुमार पांडेय सहित अन्य आचार्य गणों एवं हिंदी विभाग के अन्य शोध छात्र- छात्राओं मनीष कुमार जायसवाल, पुष्पा मौर्या, प्रीति शुक्ला, प्रियंका आदि ने भी तमन्ना शेख को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी है। तमन्ना शेख ने फणीश्वर नाथ रेणु के कथा साहित्य में स्त्री- विमर्श को अपना शोध विषय बनाया है।