जिले के सभी प्रखंडों में अलाव जलाने की गई व्यवस्था

✍️डॉ शशि कांत सुमन

🛑मुंगेर। जिले में शीतलहर एवं बढ़ते ठंड को देखते हुए रविवार को जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह द्वारा शहर के शास्त्री चौक, गुमटी नंबर-3 एवं बसंती तालाब के आसपास के क्षेत्रों में स्वयं जा कर जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण किया गया।

समाज कल्याण विभाग अंतर्गत क्रियान्वित वस्त्र वितरण कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी द्वारा लगभग 50 नि:सहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, मुंगेर भुवन कुमार एवं जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के कर्मी दीपक कुमार एवं गौरव कुमार आदि मौजूद थे।

जिलाधिकारी ने कहा के जिले में बढ़ते ठंड को दे हुए आज शहर के विभिन्न स्थलों पर असहाय एवं गरीब लोगों के बीच कंबल वितरित किया गया है। साथ ही संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे ऐसे स्थलों का चयन कर गरीब असहाय लोगों को चिन्हित करें,ताकि उन्हें भी कंबल वितरित किया जा सके।

इसके अलावे कई स्थलों पर ठंड को देखते हुए अलाव की भी व्यवस्था की गई है। ठंड के दौरान प्रत्येक चौक चौराहों एवं रैन बसेरा में अलाव हेतु लकड़ी भी गिराया जा चुका है।
जिलाधिकारी ने कहा कि ठंड में वृद्धि के मद्देनजर आमजनों विशेष तौर पर नि:सहाय, वृद्ध, दिव्यांगजनों सहित अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों को सहयोग पहुंचाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में आज लगभग 50 जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल वितरित किया गया। ध्यातव्य हो कि वस्त्र वितरण कार्यक्रम 2023-24 के तहत कुल 1,023 कंबलो का क्रय किया गया जिसमें से 750 से अधिक कंबल प्रखंड कार्यालयों को जरूरतमंद व्यक्तियों तक वितरित करने के

उद्येश्य से पूर्व में ही उपलब्ध करा दिया गया है। प्रखंड कार्यालय द्वारा भी अपने-अपने प्रखंड अंतर्गत जरूरतमंद तक कंबल वितरण की कार्रवाई की जा रही है।