🟥विनय कुमार गुप्ता
🟠प्रतिनिधि रुद्रपुर देवरिया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जिनके नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओ

और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। पूर्व मंत्री और क्षेत्रीय विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना काल से श्री शिव प्रताप शुक्ला जी ने पार्टी को खड़ा करने में योगदान दिया है। एमएलसी डॉ रतनपाल सिंह ने कहा कि शिव प्रताप शुक्ल जी बौद्धिक संपदा के धनी है जिनको राज्यपाल बनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अंतर्यामी सिंह, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती उषा पासवान, प्रमुख प्रतिनिधि गौरीबाजार विश्व विजय निषाद, जिला मंत्री महेश मणि त्रिपाठी, अनिल कुमार पांडेय, छट्ठेलाल निगम, मोहन उपाध्याय, विनोद गुप्ता, अधिवक्ता सुधांशु मौली ओझा,राजीव गुप्ता,ईO सुशील चन्द्र गुप्ता,दिलीप जायसवाल,कमलेश सिंह,ग्रीस नारायण सिंह सुनील गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता ने भी बधाई दी है।