🔴संतोष कुमार दास
मुंगेर : शुक्रवार को हवेली खडगपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पांडे की अध्यक्षता में होली व शबे बरात को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष ने लोगों से होली सभी पर्वों में से एक महत्वपूर्ण पर्व है और शबे बारात भी इसी प्रकार मुस्लिम समाज द्वारा मनाया जाता है। इसलिए शांति व सौहार्द के साथ दोनों त्यौहार को आप सभी लोग मनाएं। सरकार के निर्देश के अनुरूप ही होली एवं शबे बरात पर्व मनाए। शराब से संबंधित बिक्री खरीद एवं सेवन प्रतिबंधित है। डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। बैठक में अंचलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, राजस्व पदाधिकारी प्रीति कुमारी, इंस्पेक्टर नईमुद्दीन अंसारी, एसआई कौशलेंद्र कुमार, जदयू जिला प्रवक्ता मनोज कुमार रघु, भाजपा नगर अध्यक्ष रजनीश झा ,शंभू केसरी ,गज नफर अली खान ,राकेश चंद्र सिंहा ,अमित कुमार ,योगेश्वर गोस्वामी, शिव प्रकाश फंटूश ,निरंजन मिश्रा सहित थाना क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित एवं सम्मानित लोग उपस्थित थे।