🔴विनय कुमार गुप्ता

🔻प्रतिनिधि रुद्रपुर देवरिया
रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में ईद का पर्व शांति और सौहार्द के बीच सम्पन्न हो गया। नगर के गोला वार्ड स्थित ईदगाह मैदान पर हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा कर मुल्क की सलामती की दुआएं की। गोलावार्ड स्थित ईदगाह में जगह कम होने पर कुछ लोगो ने सड़क पर नमाज पढ़ी। हालांकि पुलिस ने सड़क पर नमाज पढ़ने से इन्हें मना किया। शासन के स्पष्ट निर्देशों के बाद सड़क पर कुछ लोगों के नमाज अदा करने से पुलिस हक्के बक्के दिखाई दी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि भीड़ बढ़ने के चलते पूछ लोग नवाज के पूर्व सड़क पर खड़े थे इन लोगो ने ईदगाह के बरामदे में नमाज अदा की।
मुस्लिम बाहुल्य मदनपुर क्षेत्र के ईदगाह पर सुबह 7:15 बजे ईद की नमाज अदा की गई। ईद को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से चौकस दिखाई दिए, मदनपुर में एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय क्षेत्राधिकारी जिला जीत सिंह, मदनपुर थाना प्रभारी के साथ पुलिस बल मौजूद थे।रुद्रपुर ईदगाह के आसपास साफ सफाई की व्यवस्था नगर पंचायत ने विशेष रुप से किए थे ईदगाह के पास मेले के जैसा माहौल था रंग-बिरंगे परिधानों में सजे धजे बच्चों ने खूब खरीददारी की। और गले मिलकर लोगों ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी। ईदगाह पर नमाजियों ने नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
ईद गाह के बाहर मुबारकबाद देने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा, बसपा नेता महेश वर्मा, पूर्व चेयरमैन सुभाष चंद्र मद्धेशिया,मनमथ त्रिपाठी, आदि नेता प्रमुख रूप से शामिल रहे। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह कस्बा चौकी इंचार्ज जितेंद्र बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।