डॉ शशि कांत सुमन
मुंगेर। आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन ने कई आवश्यक निर्देश संबंधित पदाधिकारियों एवं नगर निगम के पदाधिकारियों के बीच दिया। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने इससे पूर्व निगम प्रशासवन अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटो पर साफ-सफाई, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये। छठ घाटों पर सुरक्षा के दृष्टि से पानी के अंदर बैरिकेडिंग कराने तथा वहां खतरे का लाल निशान लगाने का निर्देश दिया , ताकि छठ व्रतियां उसके आगे पानी में नहीं जाय। घाटों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाने का भी निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि यथा संभव घर पर ही रहकर छठ महापर्व को मनाये। सभी घाटों पर तथा मुख्य चौक चौराहों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गयी है। उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को निर्देश दिया कि छोटे बच्चों एवं बुजुर्ग को घाट पर जाने से रोके। उन्हें वापस घर लौट जाने को कहे। जिला प्रशासन ने सरकारी नाव एवं प्रशासन द्वारा अधिग्रहित नावों को छोड़कर सभी प्रकार के निजी नाव, डेंगी आदि का गंगा नदी में परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगायी है। उन्होंने छठ के दौरान नदियों में गश्ती लगाने का भी निर्देश दिया। छठ घाट के किसी प्रकार आतिशबाजी,पटाखें ने छोड़े। छठ घाट पर नियंत्रण कक्ष बनाने की भी व्यवस्था नगर निगम को दिया गया।