*शहीद वरुण सिंह के ब्रह्मभोज में उमड़ा जनसैलाब डीएम एसपी ने गांव पहुचकर दी श्रद्धांजलि*

*कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने गांव में रखा था श्रद्धांजलि सभा का आयोजन*

🔻विनय कुमार गुप्ता
🟥प्रतिनिधि रुद्रपुर देवरिया।
मंगलवार को शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के पैतृक गांव कन्हौली में आयोजित श्रद्धांजलि सभा और ब्रह्मभोज कार्यक्रम मे हजारो क्षेत्र वासियो का जमावड़ा लगा, हर किसी को अपने वीर सपूत वरुण सिंह के खोने का गम था, नम आंखों से वीर सपूत को याद करते हुए लोगो ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
सुबह जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र कन्हौली गांव पहुचकर शहीद वरुण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। डीएम और एसपी ने शहीद वरुण सिंह के चाचा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह से मुलाकात की साथ ही अधिकारियों ने शहीद वरुण सिंह के पुत्र रिद्धिमान सिंह, पुत्री आराध्या सिंह से भी मिले और परिजनों से मिलकर अधिकारियों ने ढांढस बंधाया।
ब्रह्म भोज कार्यक्रम मे देर रात तक हजारो क्षेत्रवासियों का जमावड़ा लगा रहा कार्यक्रम के आयोजक कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह के करीबियों का सुबह से ही गांव में पहुंचने का क्रम जारी रहा जो देर रात तक चलता रहा शहीद वरुण सिंह। के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते रहे। श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस पार्टी के साथ साथ भाजपा सपा बहुजन समाज पार्टी से जुड़े तमाम नेता और कार्यकर्ताओं का दिन भर आना जाना लगा रहा है।