✍️रिपोर्ट सत्येंद्र यादव*

🟥मथुरा गोवर्धन – आगामी नगर निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए नशा कारोबारियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी गोवर्धऩ के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन के नेतृत्व में थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा दिनांक 18.04.2023 मुखबिर खास की सूचना पर गिर्राज वाटिका के पास खेत वहद ग्राम जमुनावता से एक शराब तस्कर अभियुक्त राकेश उर्फ रौकी को अवैध हरियाणा मार्का शराब, अपमिश्रित शराब, व शराब की तीव्रता बढाने हेतु सामग्री के साथ राकेश उर्फ रॉकी पुत्र भगवान सिंह निवासी भवनपुरा को गिरफ्तार किया गया । पकड़े गए राकेश के विरुद्ध थाना गोवर्धन में मु0अ0सं0 225/2023 धारा 60,63 आबकारी अधिनियम, 171(F),272,273 भादवि दर्ज की गई है आपको बता दें कि राकेश पर पूर्व में भी थाना गोवर्धन में 5 मुकदमे पंजीकृत हो चुके हैं जो कि इस प्रकार है
1.मु0अ0सं0 410/2011 धारा 420,467,468,471 भादवि थाना गोवर्धन
2.मु0अ0सं0 113/2012 धारा 420,467,468,471,120बी भादवि थाना गोवर्धन
3.मु0अ0सं0 52/2022 धारा 323,452,506 भादवि थाना गोवर्धन
4.मु0अ0सं0 558/2022 धारा 13 जी एक्ट(जुआ) थाना गोवर्धन
5.मु0अ0सं0 42/2023 धारा 8,20 एन.डी.पी.एस एक्ट थाना गोवर्धन पकड़े गए राकेश पुत्र भगवान सिंह के पास से पुलिस को 7100 रूपये नगद, 350 क्वार्टर हरियाणा मार्का ,05 लीटर अपमिश्रित शराब,16 क्वार्टर अपमिश्रित शराब, 05 क्वार्टर खाली, 2.5 किग्रा0 यूरिया , 01 बाल्टी, 01 मग, 01 प्लास्टिक की कीप बरामद की गई है राकेश पुत्र भगवान सिंह को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करने वालों में प्रभारी निरीक्षक ओम हरि बाजपेयी थाना गोवर्धन,उ0नि0 प्रबल प्रताप सिंह थाना गोवर्धन,उ0नि0 राजीव तोमर थाना गोवर्धन,उ0नि0 राजीव गौतम थाना गोवर्धन, हे0का0 1624 सौरभ दुबे थाना गोवर्धन ,हे0का0 886 रिषव कुमार थाना गोवर्धन,का0 1686 सतेन्द्र कुमार थाना गोवर्धन मौजूद रहे।