संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकीसंत कबीर नगर / समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील खान नदवी
की अनुमति से जिला अध्यक्ष संत कबीर नगर असद महताब ने शमशेर खान को नगर अध्यक्ष खलीलाबाद समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा की जिम्मेदारी सौंपी है।
आज समाजवादी पार्टी कार्यालय खलीलाबाद संत कबीर नगर में अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष असद महताब द्बरा एक कार्यक्रम आयोजित कर शमशेर खान को नगर की जिम्मेदारी का पत्र दिया गया।
एवं उपस्थित नेताओं कार्यकर्ताओं द्बरा नगर अध्यक्ष को फूल माला पहनाकर सम्मानित भी किया गया।

पूछे जाने पर श्री शमशेर खान ने कहा कि खलीलाबाद नगर की जो जिम्मेदारी हमको दी गई है मैं उसका बखूबी निर्वाहन करते हुए 2022 के विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए आज ही से जी तोड़ मेहनत करूंगा। लिए
ताकि 2022 में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता साफ हो सके।

श्री खान ने आगे कहा कि एक हफते के अंदर नगर की कमेटी का गठन करके जिला अध्यक्ष को सौंपने का काम करूंगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य राम सुरेश चौरसिया, जिला उपाधय्क्ष श्याम जी विश्वकर्मा, नगर उपाध्यक्ष मोबीन खान, इसरार अहमद खान, अफसर हुसैन, नसीम अंसारी, अदि नेता कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।