🟠जी पी दुबे *संवाददाता*
9721071175

🟥बस्ती 16 मई शत प्रतिशत किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ मिले इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर सरकार अभियान शुरू करने जा रही है |
इस महा अभियान को सफल बनाने के लिए कर्मचारी घर-घर जाकर सूची तैयार करेंगे |
उक्त जानकारी कलेक्ट्रेट भवन सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार प्रजापति ने दी |
उन्होंने कहा कि जिन किसानों का भूलेख डाटा अपडेट नहीं हुआ है, कई बार पंजीकृत किसानों का भूलेख सत्यापन होने के बाद भी बैंक खाते का आधार से लिंक ना हो पाने के कारण भी ऐसे किसानों को सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पा रहा है |
उन्होंने कहा उनके लिए ग्राम स्तर पर 22 मई से 10 जून तक सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक का राजस्व विभाग,ग्राम विकास, तकनीकी सहायक कृषि, पंचायती राज,पंचायत सहायक, पोस्ट ऑफिस के प्रतिनिधि द्वारा केवाईसी,बैंक खाते से आधार लिंक, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट,खसरा खतौनी सहित अपडेट किया जाएगा |
उन्होंने किसान भाइयों से अपील किया कि जिसका भी किसान सम्मान निधि किन्ही त्रुटियों बस नहीं आ रहा है | वह उक्त तिथियों में अपना अपडेट करवा ले , जिससे आगामी किस्तों को प्राप्त करने में कोई अड़चन ना आए |
बैठक का संचालन उप निदेशक कृषि अनिल कुमार ने किया |
बैठक में एसडीएम शैलेश दुबे अतुल आनंद आनंद श्रीनेत लीड बैंक के मैनेजर आर एन मोर्य बी एस ए इंद्रजीत प्रजापति, जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह, सभी वीडियो सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे |