मऊ। दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व मऊ जनपद की माटी के लाल शक्ति सिंह को भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा भाजयुमो का पश्चिम बंगाल प्रभारी बनाए जाने के बाद जनपद सहित समूचे पूर्वांचल में उत्साह का माहौल व्याप्त हो गया। इस दौरान शक्ति सिंह के जनपद आगमन के बाद लोगों द्वारा उन्हें बधाई दी गई है।

रविवार को नगर के बकवल मोहल्ला क्षेत्र में सामान्य मुलाकात करने पहुंचे शक्ति सिंह को सामाजिक कार्यकर्ता कन्हैया जायसवाल के नेतृत्व में अंगवस्त्रम देकर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी गई।
गौरतलब हो कि गत दिनों ऑल इंडिया रेल यूजर्स फेडरेशन चेयरमैन व वरिष्ठ पत्रकार श्री राम जायसवाल के घर एक विवाह कार्यक्रम था। लेकिन शक्ति सिंह दिल्ली प्रवास के चलते उसमें सम्मिलित नहीं हो सके थे। रविवार को भाजयुमो नेता शक्ति सिंह बकलोल मोहल्ला स्थित श्री जायसवाल के घर नव दंपति को बधाई देने पहुंचे। जहां स्थानीय लोगों द्वारा शक्ति सिंह को उनको मिली नई जिम्मेदारी के लिए अंगवस्त्रम प्रदान कर बधाई दी गई। इस अवसर पर श्रीराम जायसवाल ने कहाकि अपनी माटी में जन्मे लाल के दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष के बाद विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी में इतनी अहम “पश्चिम बंगाल प्रभारी” पद की जिम्मेदारी मिलने से जनपद अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हैं।
इस अवसर पर अनमोल राय, प्रतीक जायसवाल, राहुल गुप्ता, वीरेन्द्र कुमार सिंह, सौरभ पाण्डेय , आशीष कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।