🟥 रायबरेली, 04 फरवरी 2022

उ0 प्र0 उद्योग व्यापार मंडल (चौहान गुट) द्वारा जनपद रायबरेली में शत प्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य से आज 180 सदर विधानसभा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के प्रमुख सड़कों और मोहल्लों में लोगों से अधिक से अधिक निर्भीकतापूर्वक वोट डालने की अपील की गई। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी कार्यालय से बेसिक शिक्षा अधिकारी शीवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ का शुभारंभ किया गया। इस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में व्यापार मंडल चौहान गुट के प्रदेश अध्यक्ष जी0 सी0 सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री सरदार अवतार सिंह मोंगा, जिलाध्यक्ष शिव नारायण मिश्रा (बब्बू मिश्रा), जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज अहमद खान, प्रदेश मीडिया प्रभारी पी0 एन0 शर्मा, युवा उपाध्यक्ष आर्यन मिश्रा, जिला सचिव चित्रेश सिंह, मदन सिंह परिहार, अखिलेश तिवारी, अजीत श्रीवास्तव, शोएब खान, शिव बाबू शुक्ला, अमित फौजी, राजराना वी0 के0 सिंह, निलेश कुमार सिंह, शुभांसु वर्मा, अरविंद कुमार भारती, रामखेलावन चौधरी, रिंकू सिंह, गौरव आदि मौजूद रहे।