गोरखपुरगुरुवार को गोरखपुर क्लब में गोरखपुर क्षेत्र के पदाधिकारियों, चुनाव संचालन समिति और मोर्चा की क्षेत्रीय टीम की बैठक संपन्न हुई। इन सभी बैठकों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति की विस्तार से चर्चा की। कहा कि सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को पार्टी कार्यकर्ता तथ्य के साथ रखें। पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक सफलता से भाजपा के लिए माहौल बना है। इसका लाभ विधानसभा चुनाव में भी उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा जाति, वर्ग और संप्रदाय के आधार पर राजनीति नहीं करती है, पर चुनाव जीतने के लिए हमें सबका प्रतिनिधित्व चाहिए। सबको साथ लेकर ही सफलता मिल सकती है। उन्होंने मतदाता बनाने के कार्य में रुचि दिखाने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि चुनाव तो भाजपा को ही लड़ना है, किसी व्यक्ति को नहीं। अगर ऐसा प्रयास कोई कर रहा है, तो उसे समझाने की जरूरत है कि पहले वह पार्टी के अभियानों और कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्य करे। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भाजपा की विचारधारा सबसे उत्तम है। प्रदेश में भाजपा के अनुकूल वातावरण भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बेहतर व जन हित की कार्य प्रणाली की वजह भाजपा संगठन और सरकार को लेकर जनता में धारणा सकारात्मक और अच्छी है। पार्टी कार्यकर्ताओं को भी अपनी क्षमता संपूर्ण प्रकटीकरण कर भाजपा को फिर से सत्ता में लाने के लिए लग जाना चाहिए। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि जब अपने परिवार में उत्सव होता है, तो हमारी दिनचर्या बदल जाती है। भाजपा भी अपना परिवार है, इसलिए फरवरी में होने वाले उत्सव के लिए हमें अपनी सक्रियता बढ़ानी पड़ेगी। राष्ट्रीय मंत्री और गोरखपुर क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अरविंद मेनन ने अपने संबोधन में कहा कि विधान सभा चुनाव चुनाव जीतने के लिए हमें हर बारीकी पर ध्यान देना होगा। उन्होंने बूथ जितने की योजना पर काम करने की आवश्यकता बताई। बिहार से राज्यसभा सांसद और गोरखपुर क्षेत्र के सह प्रभारी विवेक ठाकुर ने पार्टी का कार्य करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां जनता के बीच ले जाना भी हमारा दायित्व है। ऐसे प्रयोग की बदौलत ही भाजपा गुजरात में करीब तीन दशक से सत्ता में काबिज है। प्रदेश महामंत्री और क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता ने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियानों और कार्यक्रमों की जानकारी दी। क्षेत्रीय अध्यक्ष डा धर्मेंद्र सिंह ने सभी के प्रति आभार जताते हुए विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारी का विवरण रखा। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष और व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्प दत्त जैन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पी एन पाठक, डा सत्येंद्र सिन्हा, विश्व जीतांशु सिंह आशु, साकेत सिंह सोनू, सुनीता श्रीवास्तव, महामंत्री प्रदीप शुक्ला, सुनील गुप्ता, मंत्री जनार्दन तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह, भूमि विकास बैंक के चेयर मैन संतराज यादव, प्रदेश संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ रमेश सिंह, राम जियावन मौर्या, गोरखपुर जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पूर्व सांसद नीलम सोनकर, अजय सिंह गौतम, अशोक सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन, कार्यालय मंत्री सत्येंद्र मिश्र, पंकज जायसवाल समेत क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी शामिल रहे।