*रुद्रपुर पहुचने पर कार्यकर्ताओ ने फूल मालाओं से किया स्वागत*

✍️विनय कुमार गुप्ता।

🛑रुद्रपुर देवरिया। लोक सभा चुनाव से पुर्व समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के वोटों को सहेजने में जुट गई है। देवरिया जनपद में नाई समाज को अपने पाले मे करने के लिए जनपद के नाईं समाज के कद्दावर नेता माने जाने वाले पुर्व चेयरमैन स्वर्गीय फौजदार शर्मा के पुत्र नगर पंचायत रुद्रपुर के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा को पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजपाल कश्यप द्वारा प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। जिनके मनोनयन पर समाजवादी पार्टी के नेताओ और कार्यकर्ताओं के साथ नगर वासियों में खुशी की लहर है। बधाई देने वालो में पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद, जिलाध्यक्ष व्यास यादव, ब्लाक अध्यक्ष संजय यादव, बिधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव,मदनपुर चेयरमैन प्रतिनिधि अली आजम शेख, सिकन्दर यादव, रामसेवक यादव हँसनाथ यादव, संजय जायसवाल, विनोद यादव,राजाराम यादव विजय मोहन निगम, जय रतन चौरसिया,मुन्ना यादव,धीरेंद्र सिंह महंत यादव, आदि लोगो ने बधाई दी है।