🔴वाराणसी।* विश्व पर्यावरण दिवस पर रविवार की सुबह 8 बजे कचहरी स्थित आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर मुख्य अतिथि राष्ट्रवादी हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक पांडेय व जिलाध्यक्ष वाराणसी अवनीश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में राष्ट्रवादी हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पौधरोपण किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक पांडेय व जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार मिश्रा ने कहा कि पौधरोपण हमारे लिए बहुत जरूरी है हम सभी को आज के दिन कम से कम पाँच फलदार या छायादार पौधा अवश्य लगाना चाहिए क्षिति-जल-पावक-गगन-समीरा- पर्यावरण के इन्ही अवयवों से हमारे शरीर की संचरना साकार होती है इसी लिए पर्यावरण और जीवन का सम्बन्ध शाश्वत है। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री अनूप घोषाल, प्रदेश संगठन मंत्री रीतेश दीक्षित, महामंत्री गौरव पाठक, जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी, जिला मंत्री संगीता पटेल, अरविंद सिंह, हेमन्त पाठक, डेविड मिश्रा, अमित साहू, अनुराग मिश्रा, संतोष कुमार सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।