🟥लखनऊ – गोमतीनगर विवेक खण्ड 3&4 जनकल्याण समिति के सहयोग से एक घायल सांड़ को रेस्क्यू किया गया। समिति के कोषाध्यक्ष वी के पाण्डेय ने एक सांड़ को देखा था जिसकी पूंछ कटी हुई थी तथा उसके घाव से खून बह रहा था। वी के पाण्डेय आज दिन भर उस घायल सांड़ को खोजते रहे ताकि उसका समय पर इलाज हो सके। उसके बारे में उन्होंने सचिव रूप कुमार शर्मा को दी। रूप कुमार शर्मा ने जीवाश्रय तथा नगर निगम को सांड़ के रेस्क्यू हेतु सूचना दी। जीवाश्रय द्वारा नगर निगम को सूचना देने हेतु बताया गया। इस सम्बन्ध में क्षेत्रीय पार्षद संजय सिंह राठौड़ को भी अवगत कराया गया। पार्षद संजय सिंह राठौड़ ने नगर निगम सांड़ को तुरन्त रेस्क्यू करने हेतु कहा। नगर निगम से अविलम्ब एक टीम आई और उस सांड़ को पकड़ने का प्रयास किया। गोमतीनगर विवेक खण्ड 3&4 जनकल्याण समिति के सचिव रूप कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष वी के पाण्डेय तथा राहगीरों के सहयोग से काफी दूर दौड़ने के बाद सांड़ को काबू में कर रेस्क्यू किया जा सका ताकि समय पर सांड़ का इलाज हो सके तथा उसकी जान बचाई जा सके।

इस सम्बन्ध में गोमतीनगर विवेक खण्ड 3&4 जनकल्याण समिति ने सांड़ के समय पर इलाज के लिए अविलम्ब रेस्क्यू हेतु पार्षद संजय सिंह राठौड़ तथा नगर निगम प्रशासन व रेस्क्यू टीम के सदस्यों को धन्यवाद दिया।