🛑मुंगेर बिहार प्राक्कलन समिति के माननीय सभापति भाई बिरेंद्र अपने रूटीन कार्य के उपरांत परिसदन मुंगेर में मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि विरोधी दलों के नेताओं द्वारा गठित इंडिया से भाजपा बुरी तरह से घबरा गई है। आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी संभावित हार को देखते हुए भाजपा के बड़े-बड़े नेता नित्य दिन इंडिया के विरुद्ध में कुछ ना कुछ बयान देते रहते हैं। इंडिया एकजुट है भाजपा के इन बयानों से घबराने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि हाल ही में उच्चतम न्यायालय द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऊपर मोदी सरनेम केस में गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा दी गई फैसला के ऊपर रोक लगाते हुए जो निर्णय दिया है उसके उपरांत आज श्री राहुल गांधी जी की लोकसभा की सदस्यता पुनः बहाल हो गई है।, वहीं दूसरी ओर बिहार सरकार द्वारा जातीय जनगणना कराए जाने के पक्ष में पटना उच्च न्यायालय के निर्णय को उचित ठहराते हुए उत्तम न्यायालय ने कहा है कि जब 80% जनगणना का कार्य संपन्न हो गया है तो बचे 20% जनगणना कराने में क्या हर्ज है। उच्चतम न्यायालय के इन दो फैसलों से भारत की जनता मोदी सरकार की चीटिंग को समझ गई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदू मुस्लिम, मंदिर मस्जिद के नाम पर नफरत फैलाकर देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी पर से लोगों का ध्यान हटाना चाहती है। सरकारी संस्थाओं का निजीकरण कर वह बहुजन समाज के लोगों के लिए बाबा भीमराव अंबेडकर द्वारा दी गई संविधान के तहत आरक्षण को समाप्त कर रही है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का महिमामंडित की जा रही है। विश्व मुद्रा कोष का आंकड़ा है कि भारत में अंबानी अदानी सहित एक सौ पूंजीपतियों के पास इतना धन है कि वे भारत के वर्तमान आबादी को 20 वर्षों तक भोजन करा सकती है। भारत में 8 करोड़ 50 लोग बेघर रहकर फुटपाथ पर जीवन बसर करने के लिए मजबूर हैं।
बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवं माननीय उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार आए दिन विकास के नई बुलंदियों को छू रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में राजग गठबंधन को बिहार में 1 सीट भी नहीं मिलेगी।
इस अवसर पर राजद के वरिष्ठ नेता नरेश सिंह यादव, राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रोफेसर विनय कुमार सुमन, राजद नेता श्रीकांत यादव, मंटू यादव, सरवन यादव, वीरेंद्र कुमार, धीरेंद्र कुशवाहा सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित थे।