🟥उमानाथ यादव

🛑रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी सरेनी विधानसभा चुनाव संचालन समिति कोर कमेटी की बैठक लोकसभा संयोजक आरबी सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई। लोकसभा संयोजक आरबी सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने विधानसभा स्तर पर कई कार्यक्रमों व सम्मेलनों का कार्यक्रम तय किया है। भाजपा नेतृत्व रायबरेली लोकसभा सीट को लेकर पूरी तरह से संवेदनशील है और अबकी बार प्रदेश की हारी हुई सीटों पर पार्टी हर संभव अपना सांसद जिताने की जोर आजमाइश में जुटी

 

 

है। शुक्रवार को हुई बैठक में बूथ स्तर पर मतदाता बढ़ाने और बूथ कमेटी को सक्रिय करने पर चर्चा हुई। वरिष्ठ कार्यकर्ता सूची के लिए सुशील शुक्ला को प्रमुख बनाया गया। वहीं अनुसूचित जाति में पार्टी की पैठ बनाने के लिए प्रमुख शिव राम रावत को प्रमुख बनाया गया। विचार परिवार को जोड़ने के लिए जेपी सिंह को प्रमुख बनाया गया। विधानसभा स्तर पर युवा मोर्चा को सक्रिय करने के लिए शिवम गुप्ता को प्रभारी बनाया गया। किसानों को पार्टी से जोड़ने के लिए पूर्व प्रधान उमेश सिंह को प्रमुख बनाया गया। इसके साथ ही अन्य कई विभागों के लिए पार्टी पदाधिकारियों को लगाया गया। पार्टी की बैठक करते हुए लोकसभा संयोजक ने कहा कि सरकार के द्वारा विश्वकर्मा योजना लागू की गई है जिसमें बढ़ई, लोहार, नाई ,प्रजापति ,जुलाहा मोची, केवट, सोनार, धोबी राजमिस्त्री आदि जातियों के लोगों को जोड़ना है। केंद्र सरकार के द्वारा इनको प्रशिक्षित करके किट के लिए 30हजार रुपए दिया जाएगा ।इसके अलावा बिना ब्याज और बिना गारंटी के एक लाख रुपए से लेकर तीन लाख रुपए तक का लोन भी दिलाया जाएगा। वहीं पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आम जनमानस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साख निरंतर बढ़ रही है जबकि विपक्षियों की विश्वसनीयता संकट के घेरे में आ गई है। लोकसभा चुनाव 2024 भाजपा भारी बहुमत से फतेह करेगी। विधानसभा प्रभारी अजय त्रिपाठी ने भी बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। संचालन विधानसभा संयोजक ओंकार यादव के द्वारा किया गया। इस अवसर पर वफ सिंह, मंडल अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला, प्राची सविता ,राम सुमेर लोधी ,सुनील सिंह, जगन्नाथ पांडे, कैलाश बाजपेई ,राघवेंद्र सिंह, सरोज गौतम, कृष्ण जीवन तिवारी ,सौरभ शुक्ला ,अनीता वर्मा सहित सरेनी विधानसभा के विस्तारक मौजूद रहे।