✍️अनुज प्रताप सिंह की रिपोर्ट 🔺अमावां(रायबरेली)बुधवार को सदर विधायक अदिति सिंह व ब्लॉक प्रमुख वैशाली सिंह ने आधा दर्जन गांवो में जन सम्पर्क किया।और चौपाल लगाकर लोगो की समस्याओं से रूबरू होकर निस्तारण का वादा किया।आज सदर विधायक ने रुकुनपुर बहादुर नगर कुतुबपुर बरेंदा घुराडीह डडैया मखदुमपुर हरियावा आदि गांवों का दौरा किया।इस दौरान चौपाल लगाकर लोगो की समस्याओं की जानकारी ली।और जल्द ही निस्तारण का भरोसा दिलाया।अपने बीच सदर विधायक व ब्लॉक प्रमुख को पाकर लोगो ने जगह जगह फूल मालाओं से स्वागत किया।मौजूद लोगों से जन सम्पर्क करते हुए अदिति सिंह ने कहा कि आप सब हमारे परिवार है।आप सबका असीम स्नेह हमे मिलता रहा है।आगे भी यह स्नेह और आशीर्वाद की कामना है।इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगौती सिंह ग्राम प्रधान ऋषि सिंह संतोष सिंह धीरेंद्र यादव दिनेश सिंह सुंदर लाल मौर्य शैलेन्द्र सिंह दुर्योधन सिंह रिंकू सिंह कमल सिंह बजाज केतन सिंह विक्की सिंह आशू सिंह महेश प्रताप सिंह राम खेलावन सोनी अखिलेश सिंह सुशील सिंह सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।